प्रधान डाक घर में ग्राहक को गंगा जल देते विभागीय कर्मचारी ।
- फोटो : mahesh kumar
डाक विभाग के हेड पोस्ट ऑफिस में गंगाजल की खूब बिक्री हुई। शहर के अलावा आसपास के जिले के लोगों ने भी गंगाजल खरीदा और लोगों ने इसे विभाग की अच्छी पहल कहा। डाक विभाग ने हेड पोस्ट ऑफिस में गंगाजल बिक्री काउंटर खोला है। काउंटर पर ऋषिकेश का गंगाजल 200 और 500 एमएल के बोतल में उपलब्ध है। 500 एमएल के बोतल की मांग अधिक है।
बुधवार को शहर के अलावा महराजगंज, बस्ती, कुशीनगर और देवरिया जिले के लोगों ने गंगाजल की खरीददारी की। सीनियर पोस्ट मास्टर लक्ष्मी नारायण पांडेय ने बताया कि गंगाजल की बिक्री के लिए काउंटर पर कर्मचारी तैनात किए गए हैं। बुधवार को 500 एमएल की 37 और 200 एमएल की छह बोतल की बिक्री हुई। बिक्री बढ़ने के साथ ही स्टाक बढ़ाया जाएगा और इसे अन्य डाकघरों पर बिक्री के लिए भेजा जाएगा।