गोरखपुर में पहले भी सीरियल ब्लास्ट हो चुका है। 22 मई, 2007 को शहर के गोलघर में हुए बम धमाकों से शहर दहल गया था। इस ब्लास्ट में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। इस धमाके के पीछे भी लश्कर के आतंकियों का नाम सामने आया था। इस घटना में शामिल तीन आतंकियों को भी गिरफ्तार किर लिया गया था। पकड़े गए आतंकियों ने गोरखपुर के अलावा वाराणसी और उत्तर प्रदेश के तीन शहरों की कचहरियों में हुए धमाके की बात भी स्वीकारी थी।
सूचना अपुष्ट थी। पिछले महीने की 16 तारीख को किसी संदिग्ध को देखे जाने का इनपुट आया था। इसकी तफ्तीश की गई। एटीएस ने भी अपने स्तर से जांच की है। फिलहाल कोई गंभीर बात सामने नहीं आई है। सूचना देने वाले शख्स से भी पूछताछ की गई थी, उसकी बातों में कोई गंभीरता नहीं थी। नेपाल बॉर्डर को देखते हुए पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट है- डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी