फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन हाउस संचालक के बेटे समेत दो को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गन हाउस संचालक के बेटे समेत दो को उठाया
विज्ञापन

गोरखपुर। फर्जी लाइसेंस पर असलहा खरीदने के मामले में मास्टर माइंड रवि गन हाउस के मालिक के बेटे रवि समेत दो को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसआईटी दोनों से पूछताछ कर रही है। दूसरे युवक के पास से फर्जी कागजात और पिस्टल मिली है। हालांकि पुलिस अफसर इसकी पुष्टि नहीं कर रहे है।
विज्ञापन

फर्जी लाइसेंस प्रकरण में पुलिस को रवि गन हाउस के संचालक की 14 अगस्त से ही तलाश थी। पुलिस ने इस मामले में संचालक को नामजद किया था। बाद में रवि का नाम सामने आया। हालांकि रवि के पिता भी दुकान पर बैठते थे। पुलिस का कहना है कि रवि ही दुकान चलाता था। पिता की भूमिका संदिग्ध होगी तो उनकी भी जांच की जाएगी। रवि का नाम शामिल करने के बाद मंगलवार को उसने पुलिस के सामने आत्मसम्पर्ण कर दिया। मोहद्दीपुर के रहने वाले एक युवक को भी पुलिस ने उठाया है। उसके पास से एक फर्जी लाइसेंस और पिस्टल बरामद हुई है। इससे पहले पुलिस ने तनवीर, विजय प्रताप, गोपी उर्फ शमशेर और दारोगा के पुत्र विकास को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें