फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरबा और डांडिया सीखेंगे शहर के लोग

Mon, 05 Sep 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
डांड‌िया - फोटो : ‌amar ujala/file photo
विज्ञापन
सही तरीके से गरबा और डांडिया सीखने वालों की चाहत जल्द पूरी हो सकती है। इसे सिखाने का बीड़ा उठाया है गोरखपुर क्लब ने। क्लब अपने परिसर में 22 दिन का प्रशिक्षण शिविर लगाने जा रहा है, जिसमें गुजरात के अहमदाबाद का एक ग्रुप शहर के लोगों को गरबा और डांडिया में प्रशिक्षित करेगा। सिर्फ इतना हीं नहीं, प्रशिक्षण शिविर के बाद भव्य आयोजन के बीच बेहतर प्रस्तुति वाले लोगों को पुरस्कृत करने की भी योजना है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर के समन्वयक मंकेश्वर पांडेय और संयोजक कीर्ति रमण दास ने संवाददाताओं को बताया कि अहमदाबाद के वीरेन ग्रुप ने प्रशिक्षण के लिए संस्तुति दे दी है। ग्रुप के नामचीन प्रशिक्षक वीरू, नयन, अजहर और किशन शिविर को संचालित करेंगे। शिविर में दो ताल, तीन ताल, हिंच, रास डांडिया, गरबा, फ्री-स्टाइल नृत्य सिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में शहर के कुछ महत्वपूर्ण क्लब और समाज के सदस्यों या फिर इनकी सहमति हासिल किए लोग ही शामिल हो सकते हैं। आयोजक द्वय ने बताया कि शहर के लोगोें में रुचि पैदा करने के लिए सात व आठ सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक क्लब परिसर मेें निशुल्क प्रशिक्षण कैंप लगाया जाएगा, उसके बाद नौ से 30 सितंबर के बीच 22 दिवसीय मूल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह प्रशिक्षण एक घंटे का होगा, जो सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक कई सत्रों में चलेगा। शिविर में भाग लेने के लिए क्लब में पंजीकरण करना होगा, जो शुरू हो चुका है। शिविर के बाद तीन व चार अक्टूबर की देर शाम डांडिया और गरबा नृत्य की अंतिम प्रस्तुति होगी, जिसमें बेहतर प्रस्तुति करने पर डांडिया क्वीन, डांडिया किंग, बेस्ट कपल, बेस्ट ग्रुप प्रेजेंटेशन जैसे पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।  इन क्लबों से जुड़े लोग बन सकेंगे हिस्सा अग्रवाल महिला समिति, अग्रवाल महिला मंडल, जेसीज मिडटाउन, रोटरी क्लब, रोटरी मिडटाउन, इनरव्हील क्लब, इनरव्हील क्लब होराइजन, संगिनी, सिंधी महिला सभा, मेसोनिक लेडीज, महिला सर्वोदय मंडल, गोरखपुर की प्रमुख हाउसिंग सोसाइटियां।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें