फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर ‘ए’ने देवरिया को हराया 

Thu, 02 Mar 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ की ओर से सेंट एंड्रयूज कॉलेज के खेल मैदान में खेले जा रहे अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट मैच में बुधवार को गोरखपुर ‘ए’ की टीम ने देवरिया को चार विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


मैच में टॉस जीतकर देवरिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। देवरिया के खिलाड़ियों ने 45 ओवर में 174 रन का स्कोर खड़ा किया। देवरिया की ओर से अजीब सेराज ने 27, आफताब मुनीर ने 27, विवेक सिंह ने 23 और पियूष ने 20 रनों का योगदान दिया। गोरखपुर की ओर से अजीत यादव ने शानदार गेंदबाजी की और छह विकेट लिया। आशुतोष सिंह ने दो विकेट, किशन चौहान और शशिकांत शाही ने 1-1 विकेट चटकाए। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए गोरखपुर ‘ए’ की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। गोरखपुर ‘ए’ की ओर से विजय ने 61 रन, आदित्य ने 39, रोहित ने नाबाद 33 रन और हिमांशु ने नाबाद 37 रनों का योगदान दिया। देवरिया की ओर से गेंदबाजी में पियूष और जितेंद्र साहनी ने 2-2 विकेट लिए जबकि हबीब खान और चंद्रमणि निगम ने 1-1 विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें