फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में आज सुबह से चल रही शीतलहर, सूर्यदेव के दर्शन न होने से बढ़ी कंपकपी

Tue, 17 Dec 2019 11:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
शीतलहर का दौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर में शीत लहर शुरू हो गई है। मंगलवार सुबह से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, जिसकी वजह से कंपकपी बढ़ गई है। अगले सप्ताह यहां फिर बारिश हो सकती है। अफगानिस्तान से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 24 से 26 दिसंबर तक फिर से बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


इस वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज किया जाएगा। पछुवा हवा चलने और हवा में नमी कम होकर 54 प्रतिशत पहुंचने से पारा लुढ़क गया है। दिन का तापमान सामान्य से कम हो रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री कम था।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। साथ ही अगले सप्ताह बारिश के आसार हैं। दरअसल अफगानिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
विज्ञापन


इसके 22 दिसंबर तक उत्तरी पाकिस्तान पहुंचने की संभावना है। साथ ही एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र भी दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान पर बन रहा है। इन दो ठंडी हवाओं के बंगाल की ओर चल रही नमी वाली हवाओं से टकराने के बाद बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में हल्की बूंदाबांदी के ही आसार बन रहे हैं लेकिन पछुवा हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें