फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता युवती को खोजने की कौन कहे, पुलिस ने उम्र में ही कर दी हेराफेरी

Tue, 17 Dec 2019 11:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
लापता छात्रा राजनंदिनी (मां के अनुरोध पर लगाया नाम और फोटो ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखनाथ इलाके के जटेपुर सिद्धार्थ मोहल्ले की पॉलीटेक्निक की छात्रा राजनंदनी को लापता हुए पांच दिन गुजर गए, मगर पुलिस अभी तक उसे खोज नहीं सकी। छात्रा की मां का आरोप है कि खोजे भी कैसे, जब पुलिस खुद ही केस दर्ज करने में ही हेराफेरी में व्यस्त थी। लापता छात्रा के स्कूल सर्टिफिकेट के मुताबिक उसकी उम्र महज 16 साल है, जबकि उसकी मां से पुलिस ने भरमा कर जो तहरीर लिखवाई, उसमें उम्र 18 साल अंकित करा दी।
विज्ञापन


सोमवार को लापता छात्रा की मां अमर उजाला दफ्तर दस्तावेज के साथ पहुंची और पुलिस के इस कारनामे के बारे में बताया। उसने गुहार लगाई कि उसकी बेटी के साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है, पुलिस उसकी तलाश नहीं कर रही है। छात्रा की पहचान हो सके और उसकी घर वापसी सुनिश्चित हो, इस वजह से नाबालिग होने के बावजूद मां के अनुरोध पर पीड़िता का नाम और फोटो प्रकाशित किया जा रहा है।

थाने में मां सीमा द्वारा दर्ज कराए गए केस के मुताबिक, दस दिसंबर की शाम सात बजे घर से बिना बताए राजनंदनी कहीं चली गई। रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया। उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। थाने फरियाद लेकर गई तो पुलिस वालों ने कहा कि उम्र 18 साल से कम होगी तो केस दर्ज नहीं होगा। इस वजह से 18 साल ही लिखो।
विज्ञापन


राजनंदनी की मां ने बताया कि थाने पर बच्ची की बरामदगी के लिए उसने वह सब कुछ किया जो पुलिस ने कहा था, लेकिन आज तक उसकी बच्ची का पता नहीं चल सका है। उनका कहना है कि पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि बेटी घर लौट सके।

इस संबंध में इंस्पेक्टर, गोरखनाथ चंद्रभान सिंह का कहना है कि छात्रा की तलाश में पुलिस टीम लगी है। मां ने जब सर्टिफिकेट दिखाया तो दर्ज केस में सुधार कर दिया गया है। जल्द ही किशोरी को तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें