फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर हिंसा: दूसरे दिन भी तीन उपद्रवियों समेत 23 को जेल, 15 को लिया हिरासत में

Sun, 22 Dec 2019 10:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
रविवार को भी पुलिस की गश्त जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव से प्रभावित शाहमारूफ बाजार, मदीना मस्जिद चौराहा और नखास चौक में रविवार को शांति रही। उपद्रवियों को चिह्नित करने और उनकी धर-पकड़ का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


इस बीच कोतवाली पुलिस ने उपद्रव मामले में डीबी इंटर कॉलेज परिसर से गिरफ्तार तीन आरोपियों मोहम्मद शादाब, हमजा मुस्तकीम और अयूब खान के साथ ही धारा-144 का उल्लंघन करने वाले 20 अन्य युवकों को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से सबको जेल भेज दिया गया। वहीं, उपद्रव करने के 15 और आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन सबसे पूछताछ की जा रही है।

जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा मामले में कोतवाली प्रभारी जयदीप वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले की विवेचना अब रामगढ़ताल थाना प्रभारी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह को दी गई है। रविवार की दोपहर विवेचक व रामगढ़ताल थाना प्रभारी ने नखास चौक पहुंचकर चौराहे की मापी कराई और साक्ष्य जुटाए। उधर, रविवार को भी पुलिस की गश्त जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में पुलिस हाई अलर्ट पर

तमाम चौराहों पर पुलिस की टीम रही मौजूद। - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया। नखास, घंटाघर, शाहमाहरूफ, मदीना चौक, रेती चौक सहित तमाम चौराहों पर पुलिस की टीम रात और दिन मेें मौजूद रही। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रथमेश कुमार, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ व सीओ कोतवाली बीपी सिंह ने पैदल गश्त की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील के साथ ही पूरे हालात पर नजर बनाए रहे।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर डाली उपद्रवियों की तस्वीर
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे, फोटो और वीडियो की मदद से पहचाने गए 60 उपद्रवियों की तस्वीर रविवार को सोशल मीडिया पर डालकर लोगों से उनके बारे में सूचना देने की अपील की। पुलिस ने आरोपितों के नाम, पते की जानकारी देने वाले को एक-एक हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

कोट
कोतवाली थाने में दो केस अलग-अलग दर्ज किए गए हैं। 36 आरोपितों में से तीन नामजद समेत कुल 23 लोगों को जेल भेजा गया है। वहीं, 15 अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। माहौल शांतिपूर्ण है। पुलिस हरगतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
- बीपी सिंह, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें