गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित एथलीट मीट में मंगलवार को 400 मीटर की दौड़ के दौरान गोरखनाथ नर्सिंग स्कूल की प्रतिभागी अर्चना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अर्चना काफी देर तक बेहोशी की हालत में पड़ी रही, लेकिन उसे अस्पताल लेकर जाने के लिए साधन की व्यवस्था नहीं हो पाई।
करीब 20 मिनट बाद यूनिवर्सिटी की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और अर्चना को गोरखनाथ अस्पताल पहुंचाया गया। एसीएमएस डॉक्टर देवी प्रसाद ने बताया कि फिलहाल उसकी तबियत पूरी तरह ठीक है।