फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन आवेदन शुरू

Sun, 10 Apr 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में स्नातक-स्नातकोत्तर तथा महाविद्यालयों में कृषि पाठ्यक्रम के लिए नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया रविवार से शुरू हो रही है। 10 अप्रैल से शुरू हो रही प्रवेश आवेदन प्रक्रिया पूरे एक महीने तक चलेगी। यानी इच्छुक अभ्यर्थी 10 मई तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन www.ddugorakhpuruniversity.in के माध्यम से किया जा सकेगा। प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. अजेय कुमार गुप्त ने बताया कि संबंधित सभी जानकारियां इसी वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन ही डाउनलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की हार्डकापी विश्वविद्यालय भेजने की जरूरत नहीं है।

आवेदन के लिए सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के स्नातक अभ्यर्थियों को 750 रुपये तथा परास्नातक प्रवेशार्थियों को 1,000 रुपये जमा करने होंगे, जबकि एससी एवं एसटी संवर्ग के स्नातक प्रवेशार्थियों को 400 और परास्नातक में प्रवेश आवेदन के लिए 500 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। प्रवेश परीक्षा की तिथि संबंधी विस्तृत जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
स्नातक पाठ्यक्रम: बीए, बीएससी गणित, जीव विज्ञान एवं गृह विज्ञान, बीकॉम, एलएलबी, बीबीए, बीसीए और बीजे। परास्नातक कला : हिंदी, संस्कृत, उर्दू, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, मध्यकालीन इतिहास, प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति, भूगोल, दृश्यकला, मंचकला, शिक्षाशास्त्र, सतत शिक्षा और प्रसार कार्य, अर्थशास्त्र परास्नातक विज्ञान : रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन, गणित, सांख्यिकी, भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, इलेक्ट्रानिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, गृह विज्ञान एवं माइक्रोबायोलॉजी एमकॉम, एलएलएम, तथा पीजी डिप्लोमा आपदा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें