फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह

Wed, 04 May 2016 08:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में निवार्चित पदाधिकारियों के साथ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अशोक कुमार व अन्य। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण बुधवार को दीक्षा भवन में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। इसमें नर्वनिर्वाचित पदाधिकारियों समेत कार्यकारिणी के 21 सदस्यों ने शपथ ली और कर्मचारी हित में काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कुलपति के सामने कर्मचारियों की समस्याएं भी उठाईं।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के माल्यार्पण के साथ हुई। उसके बाद चुनाव अधिकारी संतोष पांडेय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, महामंत्री राज बहादुर गौतम और कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने 300 दिन के अवकाश नकदीकरण, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की पदोन्नति और मेडिक्लेम पालिसी लागू कराने का कुलपति प्रो. अशोक कुमार, रजिस्ट्रार प्रभाष द्विवेदी और वित्त अधिकारी अतुल श्रीवास्तव से अनुरोध किया।

इस पर कुलसचिव और वित्त अधिकारी की ओर से जहां नकदीकरण का आश्वासन मिला वहीं कुलपति ने 15 अगस्त से पहले पदोन्नति और मेडिक्लेम लागू करने की बात कही। कर्मचारी नेता डॉ. बीएन सिंह ने कर्मचारी समायोजन, राज बहादुर गौतम ने कर्मचारियों के आवास मरम्मत का मुद्दा उठाया। उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने समस्याओं पर बातचीत के लिए कुलपति से बैठक का समय मांगा।
विज्ञापन


समारोह को चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, नरिंग बहादुर सिंह, फणेश तिवारी, सुधा विश्वविंदु ने भी संबोधित किया। इस दौरान निर्भय नारायण सिंह, रामसागर, मुस्तफा अंसारी, रामप्यारे यादव, रघुनाथ मिश्र, संदीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें