फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की भर्ती में फर्जीवाड़ा प्रकरण: एसटीएफ ने बीएसए के स्टेनों सहित पांच को गिरफ्तार किया

Tue, 24 Sep 2019 09:23 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
एसटीएफ ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर एसटीएफ की टीम ने सिद्धार्थनगर में बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षकों की नियुक्ति में हुए फर्जीवाड़े के मामले में बीएसए के स्टेनो हरेंद्र सिंह और दो शिक्षक समेत पांच लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


एसएसपी राजीव नारायण मिश्र के नेतृत्व में एसटीएफ गोरखपुर यूनिट को सफलता मिली है। टीम ने फर्जी दस्तावेजों के साथ नौकरी कर रहे दो शिक्षकों एक स्टोनो और दो दलालों को गिरफ्तार किया है। 

बीएसए सिद्धार्थनगर का स्टोनो हरेंद्र सिंह भी गिरफ्तार किया गया है। सभी पांचों आरोपी सिद्धार्थनगर के हैं। इनके पास से ढाई लाख नगद और स्कोर्पियो गाड़ी की बरामद की गई है।
विज्ञापन


एसटीएफ की टीम ने सभी को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया है। गोरखपुर कैंट क्षेत्र के गोरखपुर क्लब के पास से सभी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में बीएसए पर भी गंभीर आरोप लगे थे। अभी बीएसए की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें