फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण की भक्ति में गोते लगाएंगे गोरखपुरवासी, इस्कॉन मंदिर खुलने की तैयारी

Wed, 20 Nov 2019 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
श्रीकृष्ण भक्ति की ख्यातिलब्ध अंतरराष्ट्रीय संस्था इस्कॉन (अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ) मंदिर  के गोरखपुर में खुलने की कवायद शुरू हो गयी है। उसके लिए दिसंबर में एक प्रचार केंद्र की विधिवत स्थापना की जाएगी ताकि यहां के लोग 'हरे कृष्ण' महामंत्र के साथ नगर कीर्तन और प्रसाद वितरण का लाभ ले सकें।
विज्ञापन


वहीं संस्था की ओर से मंदिर के लिए जमीन की तलाश की जाएगी। इसी वर्ष जून में इस्कान लखनऊ के अध्यक्ष की अगुवाई में बैठक का आयोजन गोरखपुर में किया गया था। बैठक में मंदिर खोलने पर सहमति के साथ ही दिसंबर तक प्रचार केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया था।

इस्कान के संयोजक विद्यापति माधवदास का कहना है कि गोरखपुर के भक्तों ने पहले केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। दिसंबर के अंत तक केंद्र शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद मंदिर के जमीन की तलाश पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें