फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर रीजन को मिली पहली एसी बस

Fri, 06 Nov 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चार साल के प्रयास के बाद आखिरकार गोरखपुर रीजन को पहली एसी बस मुख्यालय से मिल गई है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे रेलवे बस स्टैंड से बस लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। बस वापस लखनऊ से शाम चार बजे आएगी। तीन और एसी बसों के मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर में अब तक आलमबाग, चारबाग डिपो की एसी बसें चल रहीं थीं। गोरखपुर रीजन में एक भी एसी बस नहीं थी। इसे क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव राय के प्रयासों का ही परिणाम बताया जा रहा है। बस रेलवे बस स्टैंड से सुबह साढ़े आठ बजे लखनऊ के लिए चलेगी। जो दो बजे तक लखनऊ पहुंचाएगी। लखनऊ से शाम चार बजे चलकर गोरखपुर रात साढ़े नौ बजे पहुंचेगी। बस के केवल बस्ती और फैजाबाद दो स्टॉपेज हैं। दोनों ही जगह बस बाईपास होकर जाएगी। टिकट काउंटर से बस का किराया 402 रुपये तथा ऑनलाइन बुक कराने पर यात्रियों को 422 रुपये देने हाेंगे। बस में कुल 45 सीटें हैं। कानपुर तक चलने वाली एसी बस बंद सोनौली से कानपुर तक चलने वाली एसी बस अब लखनऊ तक ही चल रही है। नेपाल की स्थिति बिगड़ने की वजह से परिवहन निगम ने यह निर्णय लिया है। रेलवे बस स्टैंड से बस का समय भी परिवर्तित कर दिया गया है। बस दोपहर ढाई बजे लखनऊ के लिए चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक एसी बस मिल गई है जिसे लखनऊ रूट पर चलाने का निर्णय लिया गया है। तीन और एसी बस जल्द मिलने का आश्वासन मिला है। महेश चंद्र, एआरएम गोरखपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें