फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार गई किशोरी गायब, अपहरण की आशंका

Thu, 05 Nov 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोरखपुर। खोराबार के फुलवरिया गांव में बाजार से सामान खरीदने गई किशोरी के वापस घर न लौटने पर घरवालों ने अपहरण का आरोप लगाया है। काफी खोजबीन के बाद भी न मिलने पर किशोरी की मां ने हरपुर बुदहट के अहिरौली निवासी एक युवक के खिलाफ खोराबार थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार फुलवरिया गांव निवासी राम मिलन की पत्नी ढेला देवी ने बताया कि एक नवंबर की शाम चार बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी बाजार से सामान खरीदने गई थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन करने लगे। लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। ढेला देवी का आरोप लगाया है कि हरपुर बुदहट के अहिरौली निवासी एक युवक ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। उनकी बेटी का मोबाइल घर पर ही छूट गया है। जिसमें लड़के का मोबाइल नंबर मिलने के बाद ढेला देवी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें