फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
gorakhpur
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहजनपद गोरखपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन


26 अक्तूबर को स्टेशन उड़ा देने का धमकी भरा पत्र (इंटीग्रेटेड ग्रेवियांस रेडरेस सिस्टम) आईजीआरएस से मिलने के बाद सुरक्षा तंत्रों के हाथ—पांव फूल गए। क्योंकि धमकी देने वाले ने बमों की संख्या और कोड भी पत्र में लिखा है।

धमकी में चुनौती देते हुए लिखा है कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन को कोई भी बचा नहीं पाएगा। धमकी देने वाले ने तीन बार पाकिस्तान के जयकारे लगाते हुए अपनी बात समाप्त की है। इसके बाद से रेलवे सुरक्षा तंत्रों ने स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन के बाद धमकी भरा पत्र भेजने वाले की पहचान बेसिक शिक्षा विभाग के एक खंड शिक्षाधिकारी के रूप में की है। सरदारनगर ब्लाक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल के नाम से जनसुनवाई पोर्टल पर धमकी भरा पत्र भेजा गया है।

सूचना की जांच करने पर पता चला कि मामला फर्जी है। किसी ने बीईओ को फंसाने के लिए इस तरह की हरकत की है।पुलिस की पूछताछ में खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


 कोई अज्ञात व्यक्ति मुझे प्रताड़ित करने के लिए छह महीने से विभिन्न फर्जी नाम पता से शिकायतें कर रहा है। इसकी सूचना मैने आईजीआरएस प्रकोष्ठ के अलावा उच्चाधिकारियों को भी दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें