फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल एप से दर्ज कराएं शिकायत

Fri, 01 Jan 2016 08:43 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अब लोगों को अपने क्षेत्र की समस्याएं बताने और उनका समाधान कराने के लिए पार्षद या निगम के कर्मचारियों पर निर्भर नहीं रहना होगा। अगर आपके पास स्मार्ट फोन है तो आप gorakhpur municiple corporation नामक एप डाउनलोड कर निगम में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हालांकि इसे विधिवत शुरू होने में अभी तीन-चार और लगेगा, लेकिन परीक्षण स्तर पर इसकी शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन


शहर की समस्याओं को दूर करने की नगर निगम की कवायदें पूरी तरह सफल नहीं हो पा रही हैं, जबकि लोगों की समस्याएं हल करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रावधान किए गए हैं। इसमें नगर निगम का पीजीआर (पब्लिक ग्रीवांस रेमिडियल) सिस्टम, हेल्पलाइन नंबर आदि शामिल हैं।

लोगों को इस पर शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होती है। इसी को देखते हुए नगर निगम अब शिकायतें दर्ज कराने के लिए मोबाइल एप लेकर आ रहा है। इसके जरिए न सिर्फ शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी, बल्कि विभिन्न समस्याओं की फोटो भी भेजी जा सकेगी।
विज्ञापन


कुछ यूं करेगा काम
सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से gorakhpur municiple corporation एप डाउनलोड करना होगा। एप अप्लीकेशन शुरू करने के बाद लॉगिन ऑप्शन आएगा। इसमें शिकायत, शिकायत की स्थिति, फीडबैक और संपर्क संबंधी विकल्प आएगा। इसे चुनने के बाद नालों की सफाई, खराब स्ट्रीट लाइट, टैक्स, अतिक्रमण समेत कुल नौ विकल्प मिलेंगे। इनमें से किसी एक को चुनने के बाद नाम, मकान नंबर, क्षेत्र, मोबाइल नंबर का विकल्प आएगा। इसमें संबंधित खराबी या परेशानी की फोटो भेजने का भी विकल्प होगा। इसके साथ ही आपकी शिकायत नगर निगम के सिस्टम में दर्ज हो जाएगी। आपके मोबाइल पर शिकायती नंबर संबंधी एसएमएस भी आ जाएगा।

अभी यह एप परीक्षण स्तर पर है। तीन से चार दिनों में इसे विधिवत शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है इससे लोगों को अपनी शिकायतें दर्ज कराने में सहूलियत होगी। शिकायतों को तय सीमा में हल किया जाएगा।
विज्ञापन

- राजेश कुमार त्यागी, नगर आयुक्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें