फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव: नुमाइश ग्राउंड में लगेगी प्रदर्शनी, गुरु गोरक्षनाथ को होगी समर्पित

Mon, 23 Dec 2019 10:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर - फोटो : SELF
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत इस बार नुमाइश ग्राउंड में प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, गुरु गोरक्षनाथ, बौद्ध संग्रहालय और रामायण सर्किट से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


स्टॉलों के माध्यम से यहां आने वालों को महापुरुषों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 11 से 13 जनवरी तक चलने वाले महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रशासन जोरशोर से तैयारी कर रहा है। महोत्सव के अंतर्गत इस बार गोरखपुर विश्वविद्यालय, नुमाइश ग्राउंड, चंपा देवी पार्क और नौकायन केंद्र में आयोजन किए जाएंगे।

महोत्सव में शहरवासियों के लिए तरह-तरह के फूड स्टॉल पर स्वादिष्ट व्यंजन भी उपलब्ध रहेंगे। महोत्सव समिति ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। नुमाइश ग्राउंड पर ही हॉटएयर बैलून का मजा पर्यटक ले सकेंगे। वहीं चंपा देवी पार्क में पैराग्लाइडिंग और रामगढ़ताल में नौकायन की व्यवस्था शहरवासियों के लिए की जाएगी।
विज्ञापन


आकर्षण का केंद्र राजकीय बौद्ध संग्रहालय की ओर से लगाई जाने वाली प्रदर्शनी होगी जहां स्टॉल पर लघु चित्रों के माध्यम से रामायण सर्किट से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इस स्टॉल पर प्रभु श्रीराम के पूरे देश में जहां जहां पांव पड़े हैं, उन जगहों के आध्यात्मिक महत्व को चित्रों और वीडियो के माध्यम से बताया जाएगा।

17 तक चलेगी शिल्प प्रदर्शनी
गोरखपुर महोत्सव के तहत मुख्य कार्यक्रम तीन दिन होंगे। मुख्य महोत्सव के खत्म होने के बाद भी गोरखपुर विश्वविद्यालय में शिल्प प्रदर्शनी जारी रहेगी। पूरे देश के शिल्पी इस मेले में अपनी कलाकृतियों के साथ शामिल होंगे। 17 जनवरी तक चलने वाले शिल्प मेले में प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें