उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 24 दिसंबर से नहीं होंगी। अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया है। अब ये परीक्षाएं 30 दिसंबर से होंगी।
यह जानकारी क्षेत्रीय समन्वयक प्रवीण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 24, 26, 28 व दिसंबर की स्थगित परीक्षा अब 12, 13, 14 व 15 फरवरी को पूर्व निर्धारित समय से होगी।