फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी में नमक ज्यादा होने पर डांटा तो किशोरी ने पुल से लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी में नमक ज्यादा होने पर डांटा तो किशोरी ने पुल से लगाई छलांग
विज्ञापन

सरहरी। गुलरिहा इलाके के बांसस्थान से बुधवार को एक किशोरी चिलुआताल में पुल से छलांग लगा दी। यह देख ताल में मछली मार रहे एक मछुआरे ने उसकी जान बचाई। किशोरी ने बताया कि सुबह खाना बनाने के दौरान सब्जी में नमक तेज हो गया था, जिसपर परिजनों ने डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह आत्महत्या करने आई थी। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर किशोरी को उनके हवाले कर दिया।
इलाके के एक गांव की रहने वाली किशारी 12वीं की छात्रा है। किशोरी बुधवार की सुबह खाना बना रही थी। सब्जी में नमक तेज होने पर परिजनों ने डांट दिया। नाराज होकर किशोरी चिलुआताल के बांसस्थान पर पहुंच गई और छलांग लगा दी। ताल में उस समय रघुनाथपुर भगवानपुर निवासी महेश मछली मार रहा था। किशोरी को कूदता देख महेश ने भी ताल में कूदकर उसे सकुशल बाहर निकाल लाया। इस दौरान वहां भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी को थाने लाई। परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि किशोरी बचपन से ही जिद्दी स्वभाव की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

:: सात लोगों को बचा चुका है महेश
चिलुआताल के रघुनाथपुर निवासी मछुआरा महेश अबतक सात लोगों की जान बचा चुका है। वह अक्सर पुल के पास जाल डालकर मछली मारता है। लोग उसके इस काम की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें