फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में निकलेगी अखंड ज्योति शोभायात्रा

विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले साप्ताहिक श्रद्धांजलि समारोह की जानकारी देते प्रधान पुजारी ?
विज्ञापन
गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में निकलेगी अखंड ज्योति शोभायात्रा
विज्ञापन

गोरखपुर। महंत दिग्विजयनाथ की 50वीं और महंत अवेद्यनाथ की 5वीं पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले साप्ताहिक समारोह की पूर्व संध्या पर बुधवार को कई कार्यक्रम होंगे। दोपहर ढाई बजे गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण एवं अखंड ज्योति शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में योगी के साथ ही कथाव्यास स्वामी राघवाचार्य, दिगंबर अखाड़े के महंत सुरेशदास, महंत राममिलन दास, महंत रविन्द्र दास, महंत प्रेमदास, महंत रामनाथ, महंत मिथलेश नाथ समेत काफ ी संख्या में संत, महात्मा और यजमान शामिल होंगे।
शोभायात्रा के बाद दोपहर तीन बजे से महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान-यज्ञ होगा। मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि कथा के माध्यम से दोनों ब्रह्मलीन महाराज के विचारों एवं उनकी इच्छाओं को जन-जन तक पहुंचा जाएगा। धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए राजधर्म का वह संदेश भी कथा में गूंजेगा जो भारत की ऋषि परंपरा देती रही है। शोभायात्रा एवं कथा में महंत रविन्द्र दास, ईश्वर मिश्र, मेयर सीताराम जायसवाल, जवाहरलाल कसौधन, पुष्पदन्त जैन, ओम प्रकाश जालान, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, गंगा राय, अरुण कुमार अग्रवाल उर्फ लाला बाबू, विकास जालान, संतोष कुमार अग्रवाल, महेश पोद्दार, जितेंद्र बहादुर चन्द, जितेंद्र बहादुर सिंह, विधायक महेंद्र पाल सिंह, मारकंडेय यादव, गोरख सिंह आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर संगोष्ठी को संबोधित करेंगे सीएम
महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले साप्ताहिक समारोह के पहले दिन गुरुवार को गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ सुबह 10:30 बजे राष्ट्रीय पुनर्जागरण यज्ञ एवं सत समाज विषयक संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। संगोष्ठी दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में होगी जिसके मुख्य अतिथि जबलपुर से पधारे जगद्गुरू स्वामी डॉ. श्यामदास एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के प्रो. सतीश चंद्र मित्तल होंगे। संगोष्ठी में पूर्व कुलपति प्रो. रामअचल सिंह का भी व्याख्यान होगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलेंगी निशुल्क बसें
गोरखपुर। श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा सुनने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसलिए शहर के पांच रूटों पर निशुल्क बस की व्यवस्था की गई है। इनका संचालन दोपहर दो बजे से होगा।
विज्ञापन

रूट 1- लालडिग्गी पार्क, बाबा चैन सिंह मंदिर, इलाहीबाग, सूर्यकुंड ओवरब्रिज, रामलीला मैदान, अंधियारीबाग होते हुए गोरखनाथ मंदिर।
रूट 2- मुंशी प्रेमचन्द्र पार्क, टीडीएम चौराहा, रीड्स साहब धर्मशाला, शास्त्रीचौक, गोलघर, धर्मशाला हुए गोरखनाथ मंदिर।
रूट 3- इंजीनियरिंग कॉलेज, गिरधरगंज, छात्रसंघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, रेलवे स्टेशन महाराणा प्रताप तिराहा होते हुए गोरखनाथ मंदिर।
रूट 4- गीतावाटिका, धर्मपुर तिराहा, पादरीबाजार पुलिस चौकी, खजांची चौराहा, स्पोर्टस कॉलेज, राणी सती मंदिर, जंगल नकहा ओवरब्रिज, रामनगर चौराहा हुए गोरखनाथ मंदिर।
रूट 5- महेसरा, बरगदवां, राजेंद्रनगर होते हुए गोरखनाथ मंदिर।
साप्ताहिक समारोह का स्वरूप
(सुबह कार्यक्रम 10.30 से ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में)
तिथि संगोष्ठी का विषय मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता स्थानीय वक्ता
12 सिंतबर राष्ट्रीय पुनर्जागरण या व संत समाज स्वामी डॉ. श्यामदास प्रो. सतीश चंद्र प्रो. रामअचल सिंह
13 सितंबर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व संस्कृत महंत सुरेश दास हृदय नारायण दीक्षित प्रो. एमएम पाठक
महंत शेरनाथ
महंत राममिलन दास
14 सितंबर सामाजिक समरसता और संत समाज महंत नारायण गिरि बसव राज पाटिल प्रो. आइएस विश्वकर्मा
महंत नरहरि नाथ
15 सितंबर सनातन संस्कृति में गो.सेवा का महत्व स्वामी गोपाल प्रो. श्याम नंदन अतुल सिंह व प्रहलाद ब्रह्मचारी
16 सितंबर जल है तो कल है स्वामी विद्या चैतन्य गजेंद्र शेखावत प्रो. गोविंद पांडेय
महंत बालक नाथ
17 सितंबर महंत दिग्विजयनाथ श्रद्धांजलि सभा स्वामी रामानुजाचार्य साध्वी उमा भारती ......
स्वामी वासुदेवाचार्य
18 सितंबर महंत अवेद्यनाथ श्रद्धांजलि सभा महंत नृत्य गोपाल दास धर्मेंद्र प्रधान .....
महंत शिवनाथ
महंत सुरेद्र नाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें