कोहरे के चलते कई ट्रेनों के निरस्त होने के बीच लखनऊ से गोरखपुर तक के सफर में यात्रियों के लिए गोमतीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस बेहतर विकल्प बन सकती है। रेल प्रशासन ने अब गोमतीनगर स्पेशल को सप्ताह में चार दिन प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार को चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ के बीच चार घंटे में पहुंचाएगी।
गोमतीनगर सुपरफास्ट स्पेशल (02537) गोरखपुर से 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19 एवं 20 जनवरी को को सुबह 5.25 बजे चलकर गोमतीनगर सुबह 9.25 बजे पहुंचेगी तथा इसी दिन (02538) गोमतीनगर से शाम 4.10 बजे चलकर गोरखपुर रात 8.10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित चेयरकार के 02, चेयरकार के 06, साधारण श्रेणी के 02 तथा एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 12 कोच लगेंगे।
आठ से लखनऊ की तीन जोड़ी ट्रेनें निरस्त
गोरखपुर। कोहरे में ट्रेनों को चलाने में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए रेल प्रशासन ने लखनऊ-गोरखपुर के बीच चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों को आठ जनवरी से 29 फरवरी के बीच कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है।
निरस्त रहने वाली ट्रेनें
(15203/15204) बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस तथा (15107/15108) छपरा-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस 8 जनवरी से 29 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
(12531/12532) गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी।
(15007) मंडुवाडीह-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस 09 जनवरी से 01 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को तथा (15008) लखनऊ-मंडुवाडीह एक्सप्रेस 08 जनवरी से 29 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को निरस्त रहेगी।