फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया अंतर्राष्ट्रीय तटबंधों का निरीक्षण, बाढ़ पूर्व कार्य पूरा करने का निर्देश जारी

Tue, 28 May 2019 07:41 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
बांध का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

नेपाल की पहाड़ियों से निकलने वाली नारायणी गंडक नदी पर बाढ़ सुरक्षा के लिहाज से बनाए गए अंतर्राष्ट्रीय तटबंध बीगैप और नेपाल बांध के बाढ़ बचाव कार्य का जायजा गंगा फ्लड कंट्रोल कमेटी लखनऊ के डायरेक्टर ने लिया। 

विज्ञापन


उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय तटबंधों का निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी 14 परियोजनाओं का काम निर्धारित समय में पूरा करा लें।
 
सोमवार की सुबह करीब दस बजे नेपाल स्थित अंतर्राष्ट्रीय तटबंध बीगैप पहुंचे जीएफसीसी के डायरेक्टर विवेक पाल और डिप्टी डायरेक्टर अजीत कटारिया ने सबसे पहले बीगैप की ठोकर संख्या 10, 11, 12 और अति संवेदनशील ठोकर संख्या 13 का निरीक्षण कर अवर अभियंताओं से जानकारी ली। 
विज्ञापन


बाढ़ सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए नियमित तटबंधों की निगरानी का निर्देश दिया। इसके बाद नेपाल बांध पहुंचे डायरेक्टर ने ठोकर संख्या तीन और पांच का निरीक्षण किए।
 
उन्होंने अधिशासी अभियंता सिचाई खंड दो धर्मेंद्र कुमार सिंह से अंतर्राष्ट्रीय तटबंधों से जुड़ी सभी 14 परियोजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी लेने के साथ ही कार्य की गुणवत्ता को भी देखा। इसके साथ ही नेपाल में बन रहे पांच नए पुल के निर्माण के बावत जानकारी ली और सभी जेई को कार्य में तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया। 

इस दौरान एसडीओ सुनील शाही, अनिल सिंह, अवर अभियंता आरएन तिवारी, अशोक प्रसाद देव, मोहम्मद शरीफ, रविंद्र यादव, राजेश पांडेय, राजेश मिश्रा, बसंत यादव, एनपी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें