असम से सुपारी लेकर नागपुर जा रहे दो ट्रक (RJ074593 और RJ10GB0535 ) चालकों को गोरखपुर के दोहरीघाट से पहले सांउखोर के पास बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने ट्रक के आगे स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी कर दी। बता दें कि बदमाश पुलिस की में वर्दी थे।
गाड़ी के कागजात आदि देखने के बाद गाड़ी को जिला मुख्यालय ले जाने के नाम पर ट्रक चालकों को जबरन अपनी गाड़ी में बिठा लिया। चालकों के पास से मोबाइल और 10000 रुपए आदि भी लूट लिए। इस दौरान उनके सहयोगी दोनों सुपारी लदे ट्रक लेकर फरार हो गए।
ये घटना बीती रात 1:00 से 2:00 बजे के बीच की है। ट्रक चालकों ने बेलीपार पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना पाकर रात में ही एस पी आर ए, सीओ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष बेलीपार ने अपनी टीम के साथ पीड़ितों को लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
बदमाशों ने खुद को सेल टैक्स अधिकारी बताया था। ट्रक में करीब एक करोड़ रुपए की सुपारी लदी हुई थी।