फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर उठाइए मुफ्त इंटरनेट का मजा

Sun, 19 Jun 2016 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
गोरखपुर स्टेशन आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। लंबे इंतजार करने के बाद सोमवार से उन्हें रेलवे स्टेशन परिसर में बगैर शुल्क इंटरनेट की सुविधा मिलने जा रही है। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा इसका उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा मंत्री जी एकीकृत सुरक्षा प्रणाली का भी शुभारंभ करेंगे। इससे स्टेशन परिसर में आने-जाने वाला हर व्यक्ति कैमरे की नजर में रहेगा। इसकी शुरुआत होने पर पूर्वोत्तर रेलवे में लखनऊ के बाद गोरखपुर दूसरा स्टेशन होगा, जहां दोनों सुविधाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन


देश के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर वाईफाई, ब्रॉडबैंड, एकीकृत सुरक्षा प्रणाली से स्टेशन की मॉनीटरिंग की व्यवस्था की जा रही है। स्टेशन पर यात्रियों की निगरानी के लिए गेट से लेकर प्लेटफॉर्म तक 70 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के तहत मेन गेट, फर्स्ट क्लास और वीआईपी गेट पर बैग स्कैनर लगाए गए हैं। इसके अलावा हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर और गेट फ्रेम मेटल डिटेक्टर भी लगाए जा रहे हैं। पूरे सिस्टम की मॉनीटरिंग के लिए स्टेशन पर ही एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।

सोमवार को शाम छह बजे इन सारी सुविधाओं का उद्घाटन करने के बाद मंगलवार को रेल राज्यमंत्री डीजल लॉबी में सुबह 9:30 बजे योग शिविर में भी भाग लेेंगे। इस दौरान एनईआर के जीएम राजीव मिश्र, सांसद महंत आदित्यनाथ, कमलेश पासवान, पंकज चौधरी, हरीश द्विवेदी, शरद त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें