फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के चार कर्मचारियों पर मुकदमा

Tue, 29 Nov 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों पर बीएड के प्रमाणपत्रों में धांधली करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अपराध अनुसंधान शाखा वाराणसी के इंस्पेक्टर की तहरीर पर कैंट पुलिस ने चारों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन

दो साल पहले गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीएड के प्रमाण पत्रों में हेरफेर की शिकायत की गई थी। जांच में पता चला कि गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री हासिल करने वाले वाराणसी के सारनाथ निवासी ज्ञानचंद के बीएड के दस्तावेजों में धांधली की गई है। उनके अलावा दो अन्य छात्रों के दस्तावेजों में भी हेरफेर का मामला सामने आया था। अपराध अनुसंधान शाखा, वाराणसी के इंस्पेक्टर अशोक कुमार उपाध्याय जांच कर रहे थे। जांच में उनके प्रमाण पत्रों और विश्वविद्यालय में मौजूद अभिलेखों में काफी अंतर मिला। जांच अधिकारी ने माना कि इस तरह की गड़बड़ी बिना किसी कर्मचारी के सहयोग के संभव नहीं है। इस आधार पर उन्होंने उस समय कार्यरत चार कर्मचारियों के खिलाफ  तहरीर दी थी। जिन कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है उनमें कार्यालय अधीक्षक, रामसजन, वरिष्ठ सहायक रामनक्षत्र यादव, कर्मचारी लालजी गुप्त, गिरजा प्रसाद गौड़ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें