फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल नक्शा विवाद के बीच प्रधानमंत्री का संदेश लेकर पड़ोसी देश पहुंचे पूर्व भारतीय राजदूत

Mon, 18 Nov 2019 03:15 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
पूर्व राजदूत श्याम शरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से कालापानी और लिपुलेक सहित नेपाल के कुछ भूभाग भारतीय नए नक्शे में समाहित होने के आरोप में भारत और नेपाल के संबंधों में रूखापन आ गया है। इसी बीच रविवार को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सार्वजनिक रूप से भारतीय सीमा से सेना को वापस करने की बात कही थी। 

विज्ञापन


इसके अगले दिन यानी आज भारत के पूर्व राजदूत श्याम शरण पीएम मोदी का संदेश लेकर नेपाल पहुंचे। श्याम शरण के इस पहल को साकारात्मक रूप में देखा जा रहा है। 

श्याम शरण साल 2004 से लेकर 2006 तक विदेश सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। साथ ही वह नेपाल में भारतीय राजदूत भी रह चुके हैं। नेपाल पहुंचकर आज उन्होंने नेपाली पीएम, सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्पकमल दहाल प्रचण्ड, विपक्षी दल कांग्रेस के सभापति शेर बहादुर देउवा समेत कई नेताओं से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें