फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पसीने से नहाइये फिर फिल्म देखने जाइये

विज्ञापन
रोहित सिंह की खबर में ः सिटी माल आईनाक्स में लाइन लगाकर खड़े लोग ।
विज्ञापन
पहले पसीने से नहाइये फिर फिल्म देखने जाइए
विज्ञापन

गोरखपुर। सिटी मॉल स्थित आईनॉक्स का हाल शहर के पुराने थियेटर से बदतर हो गया है। ऐसा अमर उजाला नहीं, बल्कि वहां की स्थिति बता रही हैं। खास तौर से आईनॉक्स स्क्रीन 2 और 3 में मूवी देखने जाने पर हाथ वाला पंखा, पानी की बोतल लेकर जाने की नौबत आए तो कोई बड़ी बात नहीं। रविवार को मूवी देखने गए लोगों के मन में तो यही ख्याल आया होगा।
रविवार को आईनॉक्श में शाम 5:20 का शो शुरू होने वाला था। स्क्रीन 2 और 3 के सामने लोगों की अच्छी खासी लाइन लगी थी। एक हाथ में टिकट लिए लोग पसीने पोंछते टिकट चेक करवाने का इंतजार कर रहे थे। दरअसल, इंट्री पाइंट के पास छत पर लगा पंखा टूटा हुआ था। छत की खोखली दीवारें भी साफ दिख रहीं थीं। दुर्व्यवस्था यहीं खत्म नहीं हुई, स्क्रीन 3 के सीट नंबर जे और के पर बैठकर सिनेमा देख रहे दो लोग अचानक मूवी के दौरान ही भिड़ गए। उनकी वजह से लगभग पंद्रह मिनट तक लोगों को मूवी देखने में परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने बताया कि इस दौरान कोई भी सुरक्षाकर्मी या स्टॉफ उन्हें दूर करने नहीं आया। हाल के अंदर बैठे लोगों ने ही किसी तरह समझाबुझा कर दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिल सका पक्ष
अमर उजाला की टीम इस संबंध में जब आईनॉक्स का पक्ष जानना चाहा तो पता चला कि मैनेजर सचिन अवकाश पर हैं। इसके अलावा गूगल पर भी नंबर सर्च कर फोन किया गया। लेकिन संपर्क नहीं हो सका। पूरे मुद्दे पर आईनॉक्स की तरफ से पक्ष आता है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें