फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ससुर ने किया दुष्कर्म, ससुराल वाले बोले- चुप रहो

Wed, 24 Jul 2019 06:00 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर, (गोरखपुर)
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : social media (File Photo)
विज्ञापन

साल भर से ससुर छेड़खानी कर रहा था। विरोध किया तो प्रताड़ना मिली। घर वालों से कहा तो चुप रहने, सहने को कहा गया। एक दिन तो हद ही हो गई, ससुर ने चाकू से डराकर दुष्कर्म किया और जब आवाज उठाई तो मार-पीटकर ससुराल से निकाल दिया गया। यही नहीं, पिता के साथ जब शिकायत करने थाने पहुंची तो छेड़खानी की तहरीर मांगी गई। यह पीड़ा है कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की।

विज्ञापन


एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग करने वाली युवती के मुताबिक दो मई 2018 को उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। जब वह ससुराल पहुंची तो पति के सामने ही ससुर ने छेड़खानी शुरू कर दी।

इस बारे में जब ससुराल के लोगों से कहा तो उन्होंने चुप रहने की नसीहत दी। यह सिलसिला 15 दिन चला। इसके बाद आजिज आकर मायके चली आई। दो माह बाद फिर ससुराल गई तो ससुर ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इस बारे में पति, सास, देवर को बताया तो उन्होंने जो हो रहा है उसे जायज ठहराया। उन्होंने आवाज उठाने पर मारने तक की धमकी दी और कहा कि अगर रहना है तो सहो नहीं तो चली जाओ।
विज्ञापन


बकौल युवती, आठ जुलाई 2019 की रात 11 बजे ससुर मेरे कमरे में घुस आया। हाथ पकड़ने लगा और जब विरोध किया तो चाकू से आतंकित कर मेरे साथ दुष्कर्म किया। सुबह परिवार के सदस्यों और पति को इसकी जानकारी दी तो सभी ने मुंह खोलने से मना किया। विरोध करने पर मार-पीटकर घर से निकाल दिया। धमकी भी दी कि अगर किसी से कुछ कहा तो जान से मार देंगे।

युवती का आरोप है कि वह इस मामले को लेकर बांसी कोतवाली और महिला थाने भी गई, लेकिन वहां छेड़खानी की तहरीर मांगी गई। इस संबंध में एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि अभी तक मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा है तो एसओ को भेजकर उचित कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में दोषी बक्शे नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें