फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वतन रवाना हुईं डिबरा एन मिलर

Sun, 31 Jan 2016 02:33 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर संपर्क में आने के बाद पिपराइच के कृष्ण तिवारी को बेटे का दर्जा देने वाली लॉस एंजिल्स से आईं डिबरा एन मिलर उनकी शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार को वतन वापसी का सफर शुरू किया। कृष्ण तिवारी के घरवालों के अलावा नगर पंचायत की तरफ से जब उन्हें विदाई दी गई तबसभी की आंखे नम हो गई। डिबरा एन मिलर ने कहा कि उन्हें यहां बहुत प्यार मिला है, वह दोबारा भारत जरूर आएंगी।
विज्ञापन


नगर पंचायत की तरफ से उन्हें राम, लक्ष्मण सीता और गांधी जी की प्रतिमा और सामाजिक कार्यकर्ता धीरेंद्र की तरफ से श्रीमद्भागवत गीता भेंट की गई। पिपराइच के वार्ड नंबर 9 के रहने वाले 24 वर्षीय कृष्णा तिवारी की चार साल पहले फेसबुक से लॉस एंजिल्स की रहने वाली डिबरा एन मिलर से दोस्ती हुई। वह 25 जनवरी को गोरखपुर पहुंचकर गोकुल अतिथि भवन में आयोजित कृष्णा तिवारी के तिलक और 29 को शादी समारोह में भी शामिल होकर मां का फर्ज निभाईं।

शनिवार दोपहर दो बजे जब कृष्णा तिवारी के घरवाले उनकी विदाई की तैयारी कर रहे थे तब सभी सदस्य भावुक हो गए। डिबरा एन मिलर ने कहा कि कि भारत आकर वह बहुत खुश हैं। यह अद्भुत देश है। उन्हें यहां लोगों से बहुत प्यार मिला। समय मिलने पर वह फिर आएंगी। यहां से जाने का मुझे बहुत दुख है। नगर पंचायत की ओर से आयोजित विदाई कार्यक्रम में चेयरमैन बेचना देवी के अलावा सभासद  रामजान अली, खुर्शीद अंसारी, सुमेश्वर प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें