फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र हत्याकांड से गोंड आदिवासियों में दुख

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र हत्याकांड पर गोंड समुदाय ने जताई चिंता
विज्ञापन

गोरखपुर। अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक कर सोनभद्र में हत्याकांड पर चिंता जताई। तारामंडल स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गणेश गोंड ने आरोप लगाया कि सोनभद्र में 17 जुलाई को गोंड आदिवासियों की हत्या को सरकार नक्सली हमला बताकर आरोपियोें को बचा रही है। सरकार की इस लीपापोती से गोंड आदिवासी समुदाय आहत है।
विज्ञापन

शुभम गोंड ने आरोप लगाया कि सोनभद्र की घटना की तरह ही जून 2018 में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को प्रशासन दबाने के लिए सुलह करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता के गांव पहुंचने वाले एकमात्र रास्ते के निर्माण के लिए रखी सामग्री को दबंग उठा ले गए। अधिवक्ता दिनेश चंद्र गोंड ने सोनभद्र घटना की निष्पक्ष जांच करा दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। बैठक में निर्णय लिया गया कि गोंड आदिवासियों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी कराने के लिए 31 जुलाई को नगर निगम लक्ष्मीबाई पार्क से कमिश्नर के कार्यालय पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर ईश्वरचंद गोंड, रामस्वरूप गोंड, रणविजय गोंड, सुरेेंद्र कुमार गोंड, शिवम गोंड, सूरज गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें