फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा से छेड़खानी, शिकायत की तो घर में घुसकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं की छात्रा से छेड़खानी, शिकायत की तो घर में घुसकर मारपीट
विज्ञापन

गगहा (गोरखपुर)। इलाके के एक गांव में शनिवार की सुबह शोहदों ने दसवीं की छात्रा से छेड़खानी की। इसकी शिकायत करने पर पीड़िता के घर में घुसकर मारपीट भी की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बलुआ गांव निवासी भाइयों शुभम और शिवम, उनके पिता वीरेंद्र के खिलाफ नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाने में दर्ज केस के मुताबिक छात्रा रोज की तरह ही शनिवार की सुबह छह बजे के करीब कोचिंग पढ़ने पैदल ही जा रही थी। इसी दौरान शिवम और शुभम ने उसे रास्ते में रोक लिया और प्रेमपत्र देने की कोशिश की। छात्रा के इंकार करने पर दोनों ने छेड़खानी भी की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे तो शोहदे भाग गए। घर पहुंची छात्रा ने मां और पिता से आपबीती बताई। मामला पास के गांव का ही होने की वजह से घरवाले उलहना लेकर चले गए। आरोप है कि इसकी शिकायत शुभम और शिवम के पिता वीरेंद्र दूबे से की गई तो बेटों तो समझाने की जगह वीरेंद्र उग्र हो गए और अपशब्द कहते हुए छात्रा के घरवालों को खदेड़ दिया। इसके कुछ देर बाद ही वीरेंद्र दूबे, बेटे शुभम-शिवम और कुछ अन्य साथियों के साथ छात्रा के घर पहुंच गए और घर में घुसकर मारपीट की। पड़ोसियों के एकत्र होने पर आरोपी भाग गए। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें