फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदा से परेशान युवती ने हाथ की नस काटी

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सहजनवां में छेड़खानी और धमकी से आजिज युवती ने बाएं हाथ की नस काट ली। लोग समय से लेकर अस्पताल पहुंच गए, जिससे उसकी जान बचा ली गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने युवती का इलाज कर घर भेज दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन


सहजनवां इलाके में युवती अपने रिश्तेदार के घर आई हुई है। पिछले कुछ दिनों से युवती को ननिहाल के गांव का युवक परेशान कर रहा है। वह एक वीडियो होने की धमकी भी देता है। इससे परेशान युवती ने बुधवार की दोपहर हाथ की नस काट ली। खून गिरता देख लोग तत्काल उसे अस्पताल ले गए।

चिकित्सकों ने इलाज किया, कुछ देर बाद हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले युवती ननिहाल गई थी। वहां भी इस युवक ने परेशान किया था। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया और धमकाने लगा था। इस मामले की जानकारी सहजनवां पुलिस को दे दी गई है। इंस्पेक्टर सहजनवां का कहना है तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें