फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ दर्जन मोहल्लों में दिन भर बत्ती गुल

Wed, 13 Apr 2016 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरगांवा फीडर बंद होने की वजह से मेडिकल कालेज के आसपास के करीब डेढ़ दर्जन मोहल्लों में पूरे दिन बिजली गुल रही। इन इलाकों में सुबह दस बजे से गुल रही बिजली शाम को सात बजे आई। करीब नौ घंटे की कटौती की वजह से हजारों उपभोक्ता इस भीषण गर्मी में बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन


कई इलाकों में पेयजल का भी संकट पैदा हो गया। यही नहीं बृहस्पतिवार को भी इन क्षेत्रों में दिन भर बिजली नहीं रहेगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को पीने के पानी आदि की सुबह ही व्यवस्था कर लेनी होगी।

दरअसल स्काडा योजना के तहत बृहस्पतिवार को चरगांवा फीडर से जुड़े इलाकों में जर्जर हो चुके तारों को बदला जाना था। महकमे ने इसी के लिए शटडाउन ले लिया। इस कटौती को लेकर पूर्व में कोई सूचना नहीं दी, इससे उपभोक्ताओं में भारी गुस्सा था।
विज्ञापन


उनका कहना था कि महकमा पहले अलर्ट कर देता तो वे तैयार रहते और बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लेते। महकमे की इस कार्यप्रणाली को लेकर कई इलाकों से शिकायतें आ रही हैं। हाल ही में रुस्तमपुर, टाउनहाल आदि फीडरों से जुड़े कुछ जर्जर हो चुके पोल को बदलते वक्त भी चार घंटे तक बिजली काटी गई मगर इसकी पूर्व में कोई सूचना नहीं दी गई।

तार बदलने की वजह से जो इलाके प्रभावित हुए उनमें चरगांवा, संध्या विहार, सेमरा नंबर एक, सेमरा नंबर दो, मुगलहा, जनता इंटर कालेज के पीछे का इलाका, इंदिरानगर आदि शामिल हैं। तार बदलने का काम पूरा नहीं हो पाने की वजह से बृहस्पतिवार को भी इन इलाकों में सुबह दस बजे से शाम तक के लिए बिजली कटी रहेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें