फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी ने दिए अनुसूचित जाति के सर्वाधिक प्रतिनिधि : आदित्यनाथ

Wed, 13 Apr 2016 08:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
एमपी इंटर कालेज से कार्यकर्ताओं के प्रचार वाहन को रवाना करते सदर सांसद व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि देश के अंदर विकास की योजनाओं को आम जन से जोड़ने तथा सबको सुरक्षा की गारंटी देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। पार्टी ने देश में सर्वाधिक अनुसूचित जाति के  प्रतिनिधि देने का कार्य किया है। हमने कभी जाति के आधार पर कार्य नहीं किया, प्रत्येक जाति के सम्मान और संबर्धन के लिए पार्टी के पास योजनाएं हैं।
विज्ञापन


महंत आदित्यनाथ बुधवार को एमपी कॉलेज के बलरामपुर हॉल में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर संपूर्ण देश के महापुरुष थे। इसलिए उनसे जुड़े स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में घोषित किया गया है। उनके जन्म स्थान महू, दीक्षा भूमि चिलौली नागपुर और उनके अंतिम संस्कार स्थल मुंबई स्थित चौपाटी पर भारत सरकार ने भव्य स्मारक बनवाए हैं।

उनकी शिक्षा भूमि हेनरिज रोड लंदन को भाजपा सरकार ने भव्य अध्ययन केंद्र बनवाया है। दिल्ली के जनपथ रोड पर 200 करोड़ की लागत से बाबा साहब अंतर्राष्ट्रीय स्मारक का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम चौहान ने कहा कि पार्टी 14 अप्रैल को बाबा साहब का जन्मदिन समरसता दिवस के रूप में मनाएगी। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर उनकी उपलब्धियों के बारे में बताएंगे।

बैठक में शीतल पांडेय, ओमप्रकाश शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, आरडी सिंह, जीतेंद्र राय, सरोजन रंजन शुक्ल, कमलेश पटेल, राजेश गुप्ता, नीरज चौधरी, पदमा गुप्ता, पवन यादव, अमृतलाल भारती, विनय पासवान, विजय यादव, जितेंद्र सैनी, श्रवण पटेल सहित अन्य कई लोग थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें