फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी में ढाई घंटे ठप रही जांच, एक्सरे

Tue, 03 May 2016 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में दोपहर दो बजे बिजली गुल से ब्लड जांच और एक्सरे ठप हो गया। वहीं इमरजेंसी ओटी में भी डॉक्टरों को परेशानी झेलनी पड़ी। शाम साढ़े पांच बजे लाइट आने के बाद ही जांच, एक्सरे सेवा बहाल हो सकी। बिजली न होने से वार्डों में मरीज गर्मी में परेशान रहे तो तीमारदार हाथ से पंखा झलकर अपने मरीजों को राहत दे रहे थे।
विज्ञापन


24 घंटे बिजली सप्लाई का आदेश होने के बावजूद मेडिकल कॉलेज में आए दिन बिजली गुल हो जा रही है। इससे इलाज प्रभावित हो रहा है। वैकल्पिक रूप से जेनरेटर की व्यवस्था तो है, मगर वह जांच मशीनों का लोड नहीं उठा पाती। इस कारण लाइट जाते ही सभी जांचें ठप हो जाती हैं।

मंगलवार दोपहर भी दो बजे अचानक बिजली गुल हो गई और मरीजों की जांच नहीं हो सकी। वहीं, जांच बंद होने पर इमरजेंसी में आए मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ा। चूंकि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मरीज के आगे की दवा चलती है इससे मजबूरन उन्हें बाहर जाना पड़ा। शाम साढ़े पांच बजे जब लाइट आई तो जांच और एक्सरे शुरू किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें