फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख रुपये सालाना है बिजली बिल तो भरना होगा रिटर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख रुपये सालाना है बिजली बिल तो भरना होगा रिटर्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। यदि बिजली का बिल एक साल में एक लाख रुपये से अधिक भरा तो चुपचाप इनकम टैक्स रिटर्न फ ाइल कर दीजिए। ऐसा नहीं किया तो स्क्रूटनी में विभाग इसे जरूर पकड़ लेगा और तब टैक्स के साथ जुर्माना भी भरना पड़ेगा। ऐसे मामलों में आयकर विभाग पिछले छह साल का खाता बही निकाल कर टैक्स जोड़ता है।
विज्ञापन

माना जाता है कि यदि आपके घर का बिजली बिल एक साल में एक लाख से अधिक अदा किया गया हो तो लोड चार किलोवाट से अधिक ही होगा। यह भी माना जाएगा कि लिफ्ट, एसी या शोरूम आदि संचालित करने के साथ ही वास्तविक आय छुपाई जा रही है। बड़ी संख्या में लोग ऐसा करते भी रहे हैं और शोरूम आदि संचालित करने की बात छुपा ले जाते हैं। केंद्र सरकार की इस कार्ययोजना पर प्रदेश सरकार अमल कराने जा रही है। अब बिजली विभाग से एक लाख से अधिक बिजली बिल भरने वालों की सूची मंगाकर खंगाली जाएगी। जो रिटर्न फ ाइल करते हैं, उनकी भी स्क्रूटनी कराई जाएगी। टैक्स नहीं जमा करने वालों से ब्याज के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। सीए संदीप मिश्रा ने बताया कि वास्तविक आय छुपाने पर कभी भी आयकर विभाग के शिकंजे में फंस सकते हैं, इसलिए समय से ऐसे सभी लोगों को रिटर्न फ ाइल कर देनी चाहिए।
विज्ञापन

इनकम टैक्स रिटर्न भरने ो उपभोक्ता को ही सहूलियत होगी। वरना, सालाना ऑडिट में पकड़े जाने पर बिजली बिल के साथ अतिरिक्त जुर्माना भरना पड़ सकता है।
यूसी वर्मा, अधीक्षण अभियंता, शहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें