फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर नहीं हैं तो 16 से मिलेगा बनने का मौका, 15 जनवरी 2020 तक कर सकेंगे आवेदन

Sun, 08 Dec 2019 03:11 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • मतदाता सूची में 18 साल के छह हजार युवा वोटर बढ़े
  • तीन महीने तक चले सत्यापन अभियान में 39 हजार वोटर कटे
  • 34.61 लाख हुई जिले में मतदाताओं की संख्या
विज्ञापन
वोटर आईडी कार्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्हीं वजहों से अभी तक वोटर नहीं बन सके हैं तो अब मौका मिलेगा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान 16 दिसंबर से शुरू होगा। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में वोटर बनने के साथ ही मतदाता सूची और वोटर कार्ड से जुड़ी खामियां भी दुरुस्त कराई जा सकेंगी। पुनरीक्षण अभियान को लेकर आयोग की ओर से कार्यक्रम जारी होने के साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जल्द ही बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक 16 दिसंबर को मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही अभियान की शुरूआत हो जाएगी। यह प्रक्रिया 15 जनवरी 2020 तक चलेगी। 27 जनवरी तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा। चार फरवरी तक पूरक सूचियां तैयार होंगी और सात फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। वोटर बनने के लिए आवेदक बीएलओ, तहसील प्रशासन या फिर जिला निर्वाचन कार्यालय में फार्म 6 भरकर जमा कर सकते हैं।

ये है अभियान का कार्यक्रम-
मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन: 16 दिसंबर 2019
दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि: 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2020 तक
दावे और आपत्तियों का निस्तारण: 27 जनवरी 2020 तक
पूरक सूचियों की तैयारी: 04 फरवरी 2020
निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन: सात फरवरी 2020
ये फार्म भरने होंगे-
वोटर बनने के लिए: फार्म 6
वोटर लिस्ट से नाम कटवाने के लिए: फार्म 7
वोटर लिस्ट में नाम-पता संशोधित कराने के लिए: फार्म 8
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक सितंबर से 30 नवंबर 2019 तक चले अभियान के दौरान विधानसभा मतदाता सूची में 18 साल के 6203 वोटर बढ़े। सत्यापन के दौरान मृतक, दूसरे जिलों में शिफ्ट हो चुके या दो विधानसभा में दर्ज नाम वाले 39099 वोटरों के नाम काटे गए। इसी तरह 31638 वोटरों के नाम, पते संशोधित किए गए।
 
जिले की मतदाता सूची में अब वोटरों की संख्या 34.61 लाख हो गई है। शहर विधानसभा में सर्वाधिक 4.37 लाख जबकि चौरीचौरा में सबसे कम 3.39 लाख मतदाता हैं। तीन महीने तक चले इस अभियान में मतदाताओं के सत्यापन के साथ एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूरा करने वाले सभी युवाओं को भी वोटर बनाने का लक्ष्य था।
विधानसभा    वोटर
कैंपियरगंज    368092
पिपराइच    390940
शह    437795
ग्रामीण    399604
सहजनवां    361746
खजनी    368070
चौरीचौरा    339594
बांसगांव    373020
चिल्लूपार    422600
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें