फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में जमीन विवाद में अधेड़ पर बरसाईं गोलियां, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

Tue, 29 Oct 2019 04:55 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
गोली लगने से घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर पुलिस चौकी अंतर्गत सुकरौली चौराहे के पास स्कूटी से दवा कराने जा रहे 50 वर्षीय रामराज निवासी इटहिया थाना कप्तानगंज पर पल्सर सवार तीन व्यक्तियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। 
विज्ञापन


जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ होकर स्कूटी समेत गिरकर तड़पने लगे। गोलियों की आवाज सुनकर सनसनी फैल गई। कुछ देर बाद आसपास के लोग पहुंचे। 

पुलिस को सूचना देकर तड़प रहे रामराज को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मौके पर थानाध्यक्ष विकास यादव चौकी इंचार्ज गणेशपुर  सहित जिले के आला अधिकारी भी पहुंच गए।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। रामराज की भतीजी दीपिका गौतम गौर तृतीय से जिला पंचायत सदस्य है। घटना रात करीब 8 बजे की है। घायल रामराज ने पुलिस को जमीन रंजिश बताया है। कहा कि गोली चलाने वाले उन्हीं के गांव के झिनकान तिवारी,अशोक तिवारी व उनके बहनोई लल्लू शुक्ल हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें