फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से जन्मा मौतों का सिलसिला, तीन मरे

Wed, 17 Aug 2016 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
सर्पदंश से जन्मा मौतों का सिलसिला, तीन मरे
विज्ञापन
खजनी में मंगलवार को एक महिला को सांप ने डस लिया, इसके बाद से ही उस परिवार में मौत का सिलसिला ही शुरू हो गया। महिला तो बच गई मगर यह खबर सुनकर बहन के घर से चले पति और बहनोई की सड़क हादसे में मौत हो गई। दो मौतों से जहां गांव में कोहराम मचा था और परिवार वाले किसी तरह से खुद को संभाल रहे थे, वहां सुबह होते ही तीसरी मौत भी हो गई। पिता की मौत से सदमे में आई छोटी बेटी ने बुधवार सुबह हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


खजनी थाना क्षेत्र के धड़ाऊ गांव निवासी अवधनारायण रक्षाबंधन के मौके पर बहन के घर संतकबीरनगर गए हुए थे। घर में उनकी पत्नी रीता को मंगलवार रात सांप ने डस लिया। घर वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। सर्पदंश की खबर पाते ही अवधनारायण बहनोई गोपाल पाल के साथ रात में ही बाइक से घर के लिए चल दिए। सहजनवां थाना क्षेत्र के कोलिया के पास हुए सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई।

उधर, रीता को डॉक्टरों ने तो बचा लिया, मगर इन दोनों की मौत ने परिवार को झकझोर दिया। सुबह जब छोटी बेटी प्रीती को इसकी जानकारी हुई तो वह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसका हार्ट अटैक से उसकी भी मौत हो गई। एक ही घर में एक-एककर हुई तीन मौतों ने पूरे गांव में कोहराम मचा दिया। उधर, बहन के घर भी मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें