नेपाल पुलिस मूक दशर्क बनी रही। कुछ देर बार अतिरिक्त फोर्स मंगाकर स्थिति काबू में की। हद तो तब हो गई जब पीड़ित पक्ष के नौ लोगों को ही भैरहवा में ले जाकर बंद कर दिया और सभी का मेडिकल कराया जिसमें किसी ने भी शराब का सेवन नहीं किया था।
हमलावरों ने पर्यटकों की गाड़ी में तोड़फोड़ की। इस दौरान सरहद पर काफी गहमागहमी रही। भारतीय पुलिस ने लोगों का आवागमन बंद कर दिया। इस घटना की सूचना पर सीमा पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सोनौली भारतीय सीमा में भी लोग जमा हो गए।
सीमा बंद कर दी गई और किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा था।
दूरदर्शन के पीड़ित अधिकारी आत्माराम ने दूरभाष पर भारतीय पर्यटकों को नेपाल नहीं आने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि यहां भारतीय पर्यटकों की कोई सुनवायी नहीं होती।
दूरर्दशन के अधिकारियों के साथ मारपीट की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू कुमार साव सहित क्षेत्र की पुलिस भारी संख्या में सरहद पर पहुंच गयी और नेपाल के अधिकारियों से बातचीत कर हालात काबू में किया। उन्होंने बताया कि नेपाल के अधिकारियों से बातचीत हुई है, सभी अधिकारी जल्दी भारत वापस आ जाएंगे।