योगी आदित्यनाथ और मोरारी बापू
- फोटो : Amar Ujala
मोरारी बापू शाम सात बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज के समाधि स्थल पर माथा टेका जिसके बाद योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान बापू ने माता दुर्गा जी की पूजा अर्चना की। बाद में योगी ने कुंभ प्रयागराज 2019 पुस्तक सप्रेम भेंट में दिया। इसके साथ ही उन्हें अंग वस्त्र से भी सम्मानित किया गया जिसके बाद वे रवाना हो गए।