फुटबॉल प्रतियोगिता मे भाग लेते स्टार क्लब स्टेडियम व टाउन क्लब बांसगांव के खिलाड़ी ।
- फोटो : Mahesh Kumar
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे जिला स्तरीय फुटबॉल लीग के दूसरे दिन टाउन क्लब बांसगांव और फुटबॉल एकेडमी ने अपने-अपने मैच जीत लिए।
रविवार सुबह पहला मैच टाउन क्लब बांसगांव और स्टार स्पोर्टिंग क्लब स्टेडियम के बीच खेला गया। मध्यांतर तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मध्यांतर के बाद टाउन क्लब के एजाज ने मैदानी गोल दाग कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। अंत समय तक यह स्कोर कायम रहा।
दूसरा मैच संतोष स्पोर्टिंग खोराबार और फुटबॉल एकेडमी के बीच खेला गया। पहले हॉफ के 10वें मिनट में फुटबॉल एकेडमी के आबिद ने शानदार तरीके से गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद फुटबॉल एकेडमी के ही शेषमणि रावत ने 40 वें मिनट में तथा 50 वें मिनट में टुनटुन ने गोल दागकर टीम को 3-0 से जीत दिला दी।
आज के मैच
0 सनसाईन फुटबॉल क्लब बनाम स्टार क्लब भगवानपुर
0 संतोष स्पोर्टिंग खोराबार बनाम आदर्श क्लब बेलवार