फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल गीतों पर झूमे दादीभक्त, चढ़ा छप्पनभोग

Sun, 21 Aug 2016 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
राणी सती दादी परिवार के तत्वावधान में आयोजित त्रयोदश मंगल महोत्सव के दौरान भाग लेती महिलाएं। - फोटो : Mahesh Kumar
विज्ञापन
श्रीराणी सती दादी परिवार मंगल महिला समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय त्रयोदश पद कलश यात्रा और मंगल महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को शहर के बैंक रोड स्थित परिणय स्थल पर मंगल पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान मुंबई से आए मशहूर मंगल पाठक गायक सौरभ व मधुकर ने मंगल पाठ की ऐसी संगीतमय प्रस्तुति की कि दादी भक्त झूम उठे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम पूज्यदेव गणपति, दादी और देवी-देवताओं के पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुई। उसके बाद जयकारे के साथ दादी की अखंड ज्योति स्थापित की गई। सभी दादी भक्तों ने क्रमवार पूजन-अर्चन किया। फिर शुरू हुआ मंगल पाठ का सिलसिला। गायक सौरभ और मधुकर ने गणेश वंदना के साथ भजनों की जो शुरुआत की, वह देर शाम तक जारी रही। बच्चों की मनोहारी झांकी जहां गायकों को प्रोत्साहित कर रही थी, वहीं भक्तों को द्रवित भी। गीतों और उनपर भक्तों के झूमने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मंगल पाठ के अंत में हुई आरती के बाद भक्तों ने दादी के चरणों में चढ़े छप्पन भोग यानी सवामनी प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान सुनीता तुलस्यान, उमा तुलस्यान, बबिता जालान, साधना लिलारिया, इंद्रा चौधरी, किरण पोद्दार, उमा पोद्दार, शारदा चांदवासिया, श्यामा तुलस्यान, मुध तलस्यान, मंजू जालान, आशा अग्रवाल, पूनम रुंगटा आदि मौजूद रहीं। इस दौरान मारवाड़ी समाज की ओर से जलपान और अल्पाहार का भी इंतजाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें