फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

279 सेक्टर और 25 जोन में बांटकर होगी निगरानी

Sat, 21 Jan 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : file
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों को सुरक्षा के लिहाज से 279 सेक्टर और 25 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर और जोन में एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। ये सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट मतदान के दिन निरंतर बूथों का निरीक्षण करते रहेंगे। ईवीएम खराब होने से लेकर बूथों पर आने वाली किसी भी तरह की समस्या के बारे में पोलिंग पार्टियां सबसे पहले सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को ही सूचना देंगी। सभी सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है और उन्हें सक्रिय भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


इन सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें उनकी जिम्मेदारियां भी बताई जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कैंपियरगंज एवं पिपराइच के 52 सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच जोनल मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान सांख्यिकी अधिकारी प्रभात शुक्ला ने बताया है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट आवंटित सेक्टरों में सम्मिलित मतदेय स्थलों की सूची एवं रूट चार्ट प्राप्त कर सभी मतदेय स्थलों का भ्रमण करके यह देखेंगे कि मतदेय स्थल पर वाहन पहुंच सकते हैं कि नही, वहां जरूरी व्यवस्थाएं हैं कि नहीं तथा मतदान दिवस के एक दिन पूर्व समय से अपने सेक्टर के मतदान पार्टियों की रवानगी के बाद मतदान केंद्रों पर सकुशल पहुंचने की सूचना उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है। मतदान वाले दिन सुबह सात बजे से लेकर मतदान समाप्त होने तक भ्रमणशील रहकर समय से मतदान शुरू कराने के साथ ही प्रत्येक दो-दो घंटे पर कंट्रोल रूम को सूचना देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें