फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में मारपीट, कार में तोड़फोड़

Sat, 06 Feb 2016 10:39 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खजनी में शनिवार शाम जमीन पर कब्जे के विवाद में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने पथराव कर मौके पर खड़ी कार क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने दोनों पक्ष के छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

खजनी प्रतिनिधि के अनुसार बांसगांव, परसौनी के पूर्व प्रधान सुभाष गुप्ता की कस्बे में 17 डिस्मिल जमीन है। प्रॉपर्टी डीलर अयोध्या जायसवाल से उन्होंने जमीन बेचने का एग्रीमेंट किया था। रुपये देने के बाद अयोध्या जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे।
शनिवार की शाम रामबहाल मद्देशिया और उनके भाई रामलाल ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और जमीन में अपना हिस्सा होने का दावा करने लगे। विरोध करने पर इनके बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसमें रामलाल का बेटा श्याम घायल हो गया। घटना के बाद जुटे परिवार के लोगों ने पथराव कर अयोध्या की कार क्षतिग्रस्त कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल श्यामलाल के साथ ही दोनों पक्ष के छह लोगों को हिरासत मेें ले लिया। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश एसओ को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें