फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम वापसी से सहजनवां में सपा निर्विरोध

Sat, 06 Feb 2016 10:30 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन पहले सपा उम्मीदवार एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामप्रकाश शुक्ला के दूसरे उम्मीदवार का पर्चा छीनने से गहराए विवाद का शनिवार को नाटकीय अंदाज में पटाक्षेप हो गया। दूसरे उम्मीदवार अहमद सऊद ने नाम वापस लेकर सपा उम्मीदवार के ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी तक पहुंचने का रास्ता साफ कर दिया। पर्चा छीनने के आरोप में हिरासत में लिए गए रामप्रकाश शुक्ला को देर रात मुचलके पर थाने से ही रिहाई मिल गई थी। नई स्थितियों में अदालत में दोनों पक्षों के बीच समझौता दाखिल होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा उरुवां में नाम वापसी वाले प्रत्याशी की आपत्ति के बावजूद प्रशासन सपा की तसलीम फातिमा के हक में निर्विरोध निर्वाचन की रिपोर्ट आयोग को भेज चुका है। शुक्रवार को नामांकन पूरा होते ही 19 में से आठ ब्लॉकों में एक ही प्रत्याशी के कारण निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन गई थी। शनिवार को नाम वापसी के बाद सहजनवां और उरुवां के साथ जिले के 10 ब्लॉक में निर्विरोध निर्वाचन की रिपोर्ट जिला प्रशासन ने आयोग को भेजी है।
विज्ञापन


इन स्थितियों में रविवार सुबह से ब्लॉक प्रमुख के नौ पदों पर वोटिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें