फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में हारा प्रत्याशी गायब

Thu, 05 Nov 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोरखपुर। सहजनवां के वार्ड नंबर 32 के जिला पंचायत सदस्य से हारे प्रत्याशी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। रिश्तेदारी में खोजबीन के बाद घरवालों ने सहजनवां पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। बुधवार सुबह प्रत्याशी की बाइक लावारिस हाल में फोरलेन बगहा बाबा स्थान पर खड़ी मिली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सहजनवां और पिपरौली प्रतिनिधि के अनुसार पिपरौली निवासी रिजवान के पुत्र शोएब अंसारी उर्फ चीकू वार्ड नंबर 32 से जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी थे। चुनाव में चीकू को हार का सामना करना पड़ा था। मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे चीकू के मोबाइल पर फोन आया। फोन आने के बाद चीकू बाइक लेकर घर से निकल गए। शाम साढ़े छह बजे मोबाइल पर घरवालों ने फोन किया तो वह स्विच ऑफ मिला। इसके बाद घरवाले परेशान हो गए और रिश्तेदारी में खोजबीन करने लगे। सुबह तक पता नहीं लगने पर आसपास के जिलों में कई अन्य जान-पहचान वालों के यहां पूछताछ की गई। कहीं पता नहीं लगने पर घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस दौरान फोरलेन बगहा बाबा स्थान पर लावारिस हालात में बाइक खड़ी मिलने की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। बाइक देखकर घरवालों ने उसकी पहचान चीकू की बाइक के रूप में की। घरवाले किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। एसओ सहजनवां राज कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर मोबाइल नंबर की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चीकू को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें