फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से बीएसएफ जवान को धमकी मिली

Thu, 05 Nov 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोरखपुर। जेल में बंद एक भू-माफिया ने बीएसएफ जवान को जान से मारने की धमकी दी है। जवान ने बुधवार को एसएसपी लव कुमार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जवान ने आरोप लगाया है कि 10 साल पहले उसने दो कमरों का मकान और जमीन खरीदी थी। इस पर भू-माफिया कब्जा करना चाहता है। एसएसपी ने शाहपुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। बिहार के मैरवा मिश्र, पतहवां निवासी डीएन मिश्र बीएसएफ में सूबेदार पद त्रिपुरा के अंबासा में तैनात हैं। बिहार चुनाव के दौरान इन दिनों उनकी ड्यूटी गोपालगंज में लगी है। डीएन मिश्र ने बताया कि शाहपुर क्षेत्र के झरना टोला दरगहिया में 2004 में दो कमरों सहित उन्होंने जमीन खरीदी थी। इसमें उनके एअरफोर्स के कर्मचारी भाई रहते थे। उनका गोरखपुर से तबादला हो जाने के बाद उन्होंने मकान को 2007 में किराये पर दे दिया था। दो साल किरायेदार ने रहने के बाद मकान को छोड़ दिया। इसके बाद मकान में ताला लगाकर वह चले गए। इस दौरान उनके छोटे भाई उमेश कुमार मिश्र साल में दो से तीन बार आकर कमरों की सफाई कर जाते थे। कमरों और गेट पर उनका ताला लगा हुआ था। सात जुलाई 2015 को उनका छोटा भाई उमेश कमरों की सफाई के लिए आया था। इसी दौरान झरना टोला पुलिस के सिपाही पहुंचे और दूसरे के मकान पर कब्जा किए जाने को कहकर उनके भाई को हिरासत में ले लिया था। उमेश ने बताया कि एक भू-माफिया उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। डीएन मिश्र ने बताया कि इस मामले को लेकर वह विगत चार महीनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें अपनी ही जमीन और मकान में घुसने नहीं दिया जा रहा है। इधर, जेल में बंद एक भू-माफिया ने बीएसएफ जवान डीएन मिश्र और उसके भाई उमेश के मोबाइल पर फोन करके जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद बुधवार को डीएन मिश्र ने एसएसपी लव कुमार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि बीएसएफ जवान की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। विवाद की वजह जमीन से जुड़ा मामला है। फोन पर धमकी दिए जाने की जांच कर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश एसओ शाहपुर को दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें