फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसआई में मिला डेंगू का लार्वा, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएसआई में मिला डेंगू का लार्वा, हड़कंप
विज्ञापन

गोरखपुर। एमएसआई इंटर कॉलेज, बक्शीपुर के प्रवक्ता समेत 11 विद्यार्थियों में डेंगू की पुष्टि के बाद से जिले के आला अफसरों की नींद टूटी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर एमएसआई इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने केमिस्ट्री लैब की छत, जनरेटर रूम, हॉस्टल में डेंगू का लार्वा मिलने की पुष्टि की है। दो घंटे तक चली जांच के दौरान विद्यालय परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा।
सुबह 11 बजे नगर स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश रस्तोगी, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अरूण गर्ग और कीट विज्ञानी डॉ. वीके श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम एमएसआई इंटर कॉलेज पहुंची। डेंगू की पुष्टि होने वाले प्रवक्ता और छात्र चूंकि केमिस्ट्री विभाग से जुड़े हैं, इसलिए टीम वहां से प्रधानाचार्य जफर अहमद को लेकर टीम सबसे पहले केमिस्ट्री लैब की छत पर पहुंची। यहां जलभराव के साथ ही पानी की टंकी का ढक्कन भी खुला हुआ मिला। फौरन टीम ने छत पर भरे पानी को खाली कराया। इसके बाद पीछे मौजूद गैलरी की जांच में भी डेंगू का लार्वा मिला। उसके बाद टीम जनरेटर रूम में पहुंची, वहां एक ड्रम में गिराए जा रहे पानी में भी डेंगू के लार्वा मिले। उसके बाद टीम हॉस्टल में पहुंची वहां भी जनरेटर के पास रखे ड्रम में डेंगू का लार्वा मिला। टीम ने सभी सैंपल कलेक्ट किया और विद्यालय प्रबंधन को जल्द से जल्द इन कमियों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

हॉस्टल में गंदगी, ड्रम में मिला लार्वा
हॉस्टल में रहने वाले चार छात्रों में भी डेंगू की पुष्टि होने के बाद से जांच टीम हॉस्टल में पहुंची। जैसे ही टीम ने हॉस्टल में प्रवेश किया तो वहां रखे ड्रम में पुराना पानी भरा हुआ था। जिसमें डेंगू के लार्वा पनप रहे थे। इसके बाद जांच टीम ने पूरे हास्टल का मुआयना किया। ग्राउंड फ्लोर, पहले माले के साथ ही छत की गहनता से जांच की। यहां टायलेट, खाली जगह पर बहुत गंदगी मिली। वहां मौजूद छात्रों ने सफाई पर असंतोष जताया। कहा कि स्वीपर रखा गया है मगर सफाई का अंदाजा यहां वहां बिखरी गंदगी और बदबू से आसानी से लगाया जा सकता है। कई दफा शिकायत की गई है मगर कोई सुनवाई नहीं हुई है।
मरीजों के घर जाकर सैंपल लेगी टीम
निरीक्षण खत्म होने के एक घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर दो बजे एक बार फिर विद्यालय परिसर में पहुंची। टीम के सदस्यों ने स्कूल से प्रवक्ता, चपरासी और 11 छात्रों समेत 13 लोगों का ब्योरा एकत्र किया। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी मरीजों के घर जाकर उनके खून का नमूना लेगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर के विभिन्न इलाकों में कराया छिड़काव
शहर में लगातार डेंगू के मामले आने के बाद नगर निगम भी सक्रिय हो गया है। नगर निगम ने शुक्रवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी के नेतृत्व में राप्ती नगर डिपो का निरीक्षण किया। वहां बड़ी संख्या में टायरों में पानी भरा मिला। जांच करने पर उसमें डेंगू का लार्वा पाया गया। अधिकारियों ने राप्ती डिपो परिसर में टेनीफ ॉस का छिड़काव करवाया। साथ ही रोडवेज प्रशासन को चेतावनी भी दी। इसके पहले भी राप्ती डिपो में डेंगू लार्वा मिल चुका है। उस समय भी टायर परिसर में पड़े हुये। जिसे हटवाने का निर्देश दिया गया था लेकिन शुक्रवार को भी पानी भरे टायर पड़े मिले, जिसमें डेंगू का लार्वा मिला। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न इलाकों में छिड़काव किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि पानी को कहीं भी ठहरने नहीं दें। ठहरे हुए साफ पानी में डेंगू के लार्वा पैदा होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें